ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

बाढ़ पीड़ितों से मिले केदार कश्यप, बोले- हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी सरकारी मदद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को नारायणपुर जिले के बाढ़ प्रभावित पालकी गांव का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना, उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान मंत्री ने प्रभावित परिवारों को राहत सहायता राशि के चेक और कंबलों का वितरण भी किया।

वन मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय प्रभावित लोगों तक त्वरित राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राहत सामग्री, खाद्य सामग्री, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर प्रत्येक प्रभावित परिवार तक पहुंचें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। सरकार का उद्देश्य राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाकर प्रभावित लोगों के जीवन को जल्द से जल्द सामान्य करना है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन परिवारों को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभ पहुंचाया जाए।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में कोई भी प्रभावित परिवार अकेला नहीं है। राज्य सरकार हर जरूरतमंद तक राहत पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पालकी गांव के दौरे के दौरान मंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से राहत कार्यों की समीक्षा भी की और निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button