StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

गोविंदा के बाउंसर पर पैपराजी को धक्का देने का आरोप: इवेंट में हुई बहस, एक्टर ने खुद मामला कराया शांत

मुंबई। अभिनेता गोविंदा हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे, जहां भारी भीड़ के बीच उनके बाउंसर और पैपराजी के बीच बहस हो गई। बाउंसर पर कथित तौर पर धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार का आरोप लगा। मामला बढ़ता देख गोविंदा ने खुद बीच में आकर स्थिति संभाली और दोनों पक्षों को शांत कराया।

दरअसल, इवेंट खत्म होने के बाद गोविंदा वहां से निकल रहे थे। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस और फोटोग्राफर्स मौजूद थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण बाउंसर अभिनेता के लिए रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों को धक्का लग गया, जिसमें एक पैपराजी भी शामिल था। इसके बाद मौके पर बहस शुरू हो गई और माहौल गर्म हो गया।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गोविंदा खुद हस्तक्षेप करते नजर आ रहे हैं। वह दोनों पक्षों के बीच आकर कहते सुनाई देते हैं, “सर जी… रहने दो…”। इसके बाद मामला शांत हो गया। इवेंट में मौजूद फैंस ने गोविंदा के व्यवहार की तारीफ की और कहा कि उन्होंने स्थिति को समझदारी से संभाला।

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा जल्द ही मां है ना शो में नजर आएंगे। यह शो शिल्पा शेट्‌टी होस्ट कर रही हैं। शो में गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा को सपोर्ट करते दिखाई देंगे। पहले इस शो में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा शामिल होने वाली थीं, लेकिन कुछ एपिसोड्स की शूटिंग में उनकी गैरमौजूदगी के कारण गोविंदा को शामिल किया गया।

गोविंदा पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनके बड़े पर्दे पर कमबैक की चर्चा लगातार बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button