ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 4 दिन बदलेगा मौसम, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 मई के बीच प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्यप्रदेश से मणिपुर तक बनी ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।

बारिश और तेज हवाओं के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी उमस और गर्म हवाओं का असर भी बना रहेगा।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, लेकिन तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। Durg सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि तेज हवा और बिजली गिरने की घटनाएं नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button