ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: सरोधी में महिला स्व सहायता समूह ने CM साय को भेंट की स्थानीय उत्पादों की टोकरी

रायपुर। सुशासन तिहार के तहत ग्राम सरोधी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर “जय मां बंजारी महिला स्व सहायता समूह” की महिलाओं ने आम, रखिया बड़ी, कुटकी, चार और पपीता से सजी टोकरी भेंट की, जो स्थानीय परंपरा और आत्मनिर्भरता की झलक पेश करती है।

महिलाओं द्वारा भेंट किए गए ये उत्पाद गांव की मेहनत और संसाधनों के बेहतर उपयोग का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्व सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ने का संदेश दिया।

समूह की महिलाओं ने बताया कि वे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से विभिन्न उत्पाद तैयार कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। शासन की योजनाओं से उन्हें आर्थिक और तकनीकी सहयोग भी मिल रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

यह पहल दर्शाती है कि ग्रामीण महिलाएं अब केवल घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त होकर गांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

Related Articles

Back to top button