ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

कांग्रेस में फिर कलह: कमल झज्ज ने महामंत्री पद से दिया इस्तीफा

जगदलपुर। बस्तर में कांग्रेस संगठन के भीतर एक बार फिर अंदरूनी खींचतान सामने आई है। कांग्रेस नेत्री कमल झज्ज ने जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में उन्हें पुनः पार्टी में बहाल कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी अनुशासनहीनता के आरोप में कमल झज्ज को निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि, कुछ समय पहले संगठन ने उन्हें राहत देते हुए न केवल पुनः शामिल किया, बल्कि जिला कांग्रेस कमेटी में महामंत्री पद की जिम्मेदारी भी दी थी।

इस्तीफे के पीछे उन्होंने निजी अस्वस्थता को कारण बताया है। उन्होंने बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को पत्र सौंपते हुए पद से मुक्त करने का आग्रह किया है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं और इसे संगठन के भीतर चल रही असहमति से जोड़कर देखा जा रहा है।

फिलहाल, पार्टी की ओर से इस इस्तीफे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बस्तर कांग्रेस में यह घटनाक्रम एक बार फिर संगठनात्मक स्थिति पर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Back to top button