ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

“हवाई चप्पल वाला भी करे हवाई यात्रा”: सीएम साय ने किया अंबिकापुर-दिल्ली-कोलकाता विमान सेवा का आगाज़

रायपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल के लिए 30 मार्च 2026 का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज चंदखुरी स्थित पुलिस अकादमी से अंबिकापुर–दिल्ली-कोलकाता हवाई सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा था कि “हवाई चप्पल पहनने वाला आम आदमी भी हवाई यात्रा कर सके।”

सरगुजा से सीधा जुड़ाव: व्यापार और पर्यटन को लगेंगे पंख

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ महामाया एयरपोर्ट (दरिमा) से उड़ानों के शुरू होने से उत्तर छत्तीसगढ़ सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और महानगर कोलकाता से जुड़ गया है। इससे मैनपाट और तातापानी जैसे पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान मिलेगी और स्थानीय खनिजों व उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध होगा। सीएम ने बिलासपुर में नाइट लैंडिंग और रायपुर में कार्गो सेवा के विस्तार का भी उल्लेख किया।

माँ महामाया एयरपोर्ट: आधुनिक सुविधाओं से लैस

केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत विकसित यह एयरपोर्ट लगभग 365 एकड़ में फैला है। ₹48.25 करोड़ की लागत से इसके रनवे को 1800 मीटर तक बढ़ाया गया है, जिससे अब यहां 72-सीटर एटीआर विमान आसानी से लैंड कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए यहाँ फोरलेन सड़क और आधुनिक टर्मिनल भवन भी तैयार किया गया है।


फ्लाइट शेड्यूल: एलायंस एयर (सप्ताह में 4 दिन)

यात्री आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट बुकिंग कर सकते हैं। शेड्यूल निम्न अनुसार है:

रूटदिनसमय (आगमन/प्रस्थान)
दिल्ली रूटसोमवारसुबह 11:35 (आगमन), दोपहर 12:00 (प्रस्थान सीधे दिल्ली)
बुधवारसुबह 10:25 (आगमन), दोपहर 12:00 (बिलासपुर होकर दिल्ली)
कोलकाता रूटगुरुवारसुबह 08:50 (आगमन), सुबह 09:15 (बिलासपुर होकर कोलकाता)
शनिवारसुबह 10:00 (आगमन), सुबह 10:25 (प्रस्थान सीधे कोलकाता)

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इसे दक्षिण छत्तीसगढ़ (जगदलपुर) के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी में एक बड़ा मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने भी केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button