ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

जशपुर को 3.52 करोड़ के इंडोर स्टेडियम की सौगात: CM साय ने किया शुभारंभ; अब एक ही छत के नीचे होंगे 4 खेल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान खेल जगत को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 3 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित ‘मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम’ का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि खेल सुविधाओं का विस्तार केवल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना नहीं है, बल्कि यह युवाओं को नई दिशा और बड़े अवसर देने का माध्यम है।

खिलाड़ियों के साथ खुद भी आजमाया हाथ

स्टेडियम के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री साय बेहद सहज अंदाज में नजर आए। उन्होंने न केवल आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया, बल्कि वहां मौजूद खिलाड़ियों के साथ खेल का आनंद भी लिया। सीएम ने खिलाड़ियों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए खेल से बेहतर कोई साधन नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को तराशने के लिए सरकार हर संभव मंच उपलब्ध कराएगी।

मल्टीपरपज सुविधाओं से लैस है नया स्टेडियम

यह स्टेडियम जशपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के एथलीटों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं विकसित की गई हैं।

प्रशासनिक अमला और दिग्गज रहे मौजूद

लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रशासनिक स्तर पर सरगुजा कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा और कलेक्टर रोहित व्यास ने सीएम को स्टेडियम की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button