ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

व्यापारी-पार्षद की मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल में पुरानी रंजिश के चलते एक ज्वेलरी व्यापारी और बीजेपी पार्षद के बीच जमकर मारपीट हुई है। घटना सोमवार, 20 जनवरी की बताई जा रही है। बताया गया है कि पार्षद दीपक गुप्ता और व्यापारी केशव सोनी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो अचानक हिंसक घटना में बदल गया।

पार्षद दीपक गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वे नगर पालिका परिषद कार्यालय जा रहे थे, तभी ठेठवार मोहल्ला के पास केशव सोनी ने उनका रास्ता रोक लिया। बिना किसी कारण के केशव ने गाली-गलौच शुरू कर दी और लकड़ी के डंडे से उनके सिर, बाएं आंख और हाथ की उंगली पर हमला किया। पार्षद ने आरोप लगाया कि व्यापारी ने नेतागिरी खत्म करने और उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने लायक न छोड़ने की धमकी भी दी।

दूसरी ओर, व्यापारी केशव सोनी ने भी पार्षद दीपक गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे धान बेचकर लौट रहे थे और अपने कर्मचारी को छोड़कर घर जा रहे थे। इस दौरान दीपक गुप्ता ने उन्हें रुकने के लिए कहा और पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए प्लास्टिक के पाइप से हमला किया। इसके बाद पार्षद ने अपने भाई बबलू गुप्ता को बुलाकर दोनों ने मिलकर मारपीट की।

जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच मेडिकल रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सभी संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह या गुस्से में उठाए गए कदम से बचें और जांच में सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button