ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री ने सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक रीनू ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने एक कर्त्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और सौम्य अधिकारी को खो दिया है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती ठाकुर अपने मधुर व्यवहार, सरल व्यक्तित्व और कार्य के प्रति समर्पण के लिए विभागीय परिवार में विशिष्ट पहचान रखती थीं। उन्होंने सदैव जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से किया। उनकी कार्यशैली और प्रतिबद्धता अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी रही है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में ईश्वर परिजनों को धैर्य और दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।