ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

साय मंत्रिमंडल में विस्तार: खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल और गजेंद्र यादव ने ली शपथ

साय कैबिनेट का विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे शामिल हो गए है। सुबह 10:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने पत्र जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब नए मंत्री पद की शपथ ली हैं।

भाजपा संगठन के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और भौगोलिक संतुलन को प्राथमिकता दी गई है। इसमें सामान्य वर्ग, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग से एक-एक विधायक को जगह दी जा रही है। हालांकि मौजूदा मंत्रियों की जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही अगस्त में संसदीय सचिवों और निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों की भी संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button