Chhattisgarh

भिलाई नगर निगम के 300 कर्मचारियों को मिली सालों से रुकी हुई ग्रेच्युटी  राशि

रायपुर। भिलाई नगर निगम के सेवानिवृत्त और दिवंगत 300 अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी वर्षों से लंबित ग्रेच्युटी, जीपीएफ, छुट्टी नगदीकरण, चिकित्सा खर्च और एरियर्स की राशि का भुगतान कर दिया गया है। डिप्टी सीएम अरुण साव की पहल पर यह सौगात मिली है। अधिकारी–कर्मचारियों का यह भुगतान साल 2018 से अटका हुआ था। जैसे ही उप मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए और राज्य सरकार ने इस पर कार्रवाई की। अब तक 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे कर्मचारियों और उनके परिजनों के खातों में भेजी जा चुकी है।

इस फैसले से कई परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसी को बेटी की शादी के लिए पैसे की जरूरत थी, तो किसी को इलाज या मकान बनाने के लिए। सभी ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी संवेदनशील पहल से सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ और छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम साव से उनके रायपुर स्थित निवास में मिलकर आभार जताया। इस दौरान संजय शर्मा, शरद दुबे, रीता चतुर्वेदी, कृष्णा देशमुख समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button