Chhattisgarh

महिला दिवस: जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को CM ने किया सम्मानित

रायपुर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं की समाज और शासन-प्रशासन में अहम भूमिका को स्वीकार किया और उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क विभाग की महिला अधिकारियों जैसे- अपर संचालक हर्षा पौराणिक, संयुक्त संचालक अंजू नायक, उप संचालक श्रुति ठाकुर, सहायक संचालक डॉ. दानेश्वरी संभाकर, सहायक संचालक संगीता लकड़ा, सहायक सूचना अधिकारी वर्षा ठाकुर को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन महिला अधिकारियों ने राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने जनसंपर्क को और प्रभावी और जनहितकारी बनाया है।

कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियों को सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे कर्मठ अधिकारियों को हमेशा प्रोत्साहित करेगी और महिलाओं के लिए सुरक्षित, सशक्त और समृद्ध कार्य वातावरण सुनिश्चित करेगी।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और महिला कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सम्मान प्राप्त करने वाली महिला अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Back to top button