Chhattisgarh

 शपथ ग्रहण समारोह में विधायक को  किया नजरअंदाज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

बालोद (मीनू साहू)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के विधायक संगीता सिन्हा के गृह नगर गुरुर में नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान विधायक को नजरअंदाज करते हुए न सिर्फ उन्हें समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया, बल्कि उनके नाम का भी कार्ड में उल्लेख नहीं किया गया। कांग्रेस ने अब इस घटनाक्रम को तूल देना शुरु कर दिया है।

कांग्रेस के जिला महामंत्री धीरज उपाध्याय ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्रीनिवास पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के कहने पर विधायक का नाम काटकर सिर्फ भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक चूक के बावजूद अधिकारी चुप हैं और उनका कोई जवाब नहीं है। धीरज उपाध्याय ने यह भी कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में विकास के बजाय ईर्ष्या और द्वेष की राजनीति हो रही है, और मुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button