छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)

IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, इलाज के लिए अस्पता में भर्ती, रोड प्रोटेक्शन पर निकला था जवान

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में आईईडी ब्लास्ट में सुरक्षा बल के एक जवान घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब जवान रोड प्रोटेक्शन के दौरान अपनी ड्यूटी पर निकले थे। आईईडी की चपेट में आने से जवान को चोटें आईं।

घायल जवान को उपचार के लिए वाहिनी मुख्यालय के अस्पताल कोयलीबेड़ा कैंप में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, घायल जवान खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत स्थिर है।

यह जवान पानीडोबरी के बीएसएफ कैंप की COB 30 बटालियन से है। कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button