Uncategorized

रिश्वत लेते लिपिक और उसका सहयोगी गिरफ्तार, मुआवजा राशि के एवज में मांग रहा था

कांकेर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते हुए लिपिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया हैं। लिपिक कांकेर जिले के आमाबेड़ा जनपद कार्यालय में पदस्थ हैं।

जानकारी के मुताबिक अमर सिंह नाम के ग्रामीण के चचेरे भाई की मौत सर्पदंश से हो गई थी। 4 लाख रुपए के मुआवजा राशि के एवज में लिपिक 25 हज़ार के रिश्वत की मांग की। प्रार्थी पहले ही 4 हज़ार से चुका था। 10 हजार की राशि लिपिक अपने सहयोगी रेखचंद यादव के हाथों ले रहा था। तभी एसीबी की टीम ने लिपिक और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button