देश - विदेश

Bihar में बड़ा बदलाव, दिलीप जायसवाल होंगे बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष..सम्राट चौधरी को किया साइड

पटना। बिहार बीजेपी में बड़ा बदलाव किया गया है। सम्राट चौधरी को हटाकर दिलीप जायसवाल को प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक साल के अंदर BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। दिलीप जायसवाल को अध्यक्ष बनाने के पीछे बीजेपी अति पिछड़ा वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

NDA में नीतिश कुमार की वापसी के बाद सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके बाद से सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष का पद दिए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधान परिषद के सदस्य दिलीप जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसको लेकर पार्टी ने लेटर जारी कर दिया है।

Related Articles

Back to top button