
रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इसे लेकर रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में विधायक लखेश्वर बघेल उप नेता प्रतिपक्ष बनाने को लेकर सहमति जाहिर की है। जिसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने दी। कांग्रेस विधायक दल की बैठक रायपुर के एक होटल में रखी गई थी। आखिरी फैसले के लिए उनका नाम राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा.
जानिए कौन हैं विधायक लखेश्वर बघेल
प्रदेश की राजनीति में विधायक लखेश्वर बघेल अपनी विनम्र छवि को लेकर जाने जाते हैं। बस्तर विधानसभा से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वह बस्तर के जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे सदस्य आदिवासी विकास परिषद, स्वयंसेवी संस्था जन जागरण युवक मंडल बस्तर जैसे सामाजिक संस्थाओं के भी सदस्य रहें है। वह कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि व 13 सालों तक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी रहे हैं। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक की भी जवाबदारी लखेश्वर बघेल ने संभाली है। वे वर्तमान में अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के दायित्व में भी हैं।