छत्तीसगढ़रायगढ़

केलो नदी में डूबी बालिका की हुई पहचान, पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी कर किया था अपील

नितिन@रायगढ़। बीती सुबह केलो नदी में खर्राघाट के पास एक अज्ञात बालिका की लाश मिली थी। जिसकी उम्र 12 से 13 साल के करीब बताई जा रही थी। नाबालिग की पहचान पुलिस ने कर ली है।।थाना प्रभारी प्रशांत राव ने बताया कि मृत बालिका रायगढ़ शहर के कबीर चौक की रहने वाली है जिसका नाम गीता सिंह है। वह छठवीं क्लास की छात्रा थी। सुबह 5:00 घर से फूल लेने निकल गई थी। उसके मम्मी पापा मुंबई इलाज के लिए गए हुए हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल बालिका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिए जाने की तैयारी कर ली गई है। उसके परिजन थाने भी पहुंच गए हैं। मृतीका की एक छोटी बहन भी है।

Related Articles

Back to top button