Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

रांची में विपक्ष का जमावड़ा… खराब तबीयत के कारण राहुल नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार काफी जोर-शोर से चल रहा है. इसी क्रम में झारखंड के रांची में आज इंडिया ब्लॉक की रैली का आयोजन किया है, जहां गठबंधन के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावनाएं हैं. इस रैली में भाग लेने के लिए इंडिया ब्लॉक के नेताओं का पहुंच शुरू हो गया है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी ‘उलगुलान रैली’ में भाग लेने के लिए रांची पहुंच गए हैं, लेकिन इंडिया ब्लॉक की इस महारैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई है.

Related Articles

Back to top button