Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मध्यप्रदेश

महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, जेठ ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया आग के हवाले, हालत गंभीर

विदिशा

जिले के सिरोंज के ग्राम गरेठा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह एक महिला को जेठ ने आग के हवाले कर दिया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया।

घटना के वक्त पूजा केवट व उसका पति घर पर मौजूद थे। इसी दौरान महिला का अपने जेठ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज जेठ ने पूजा के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना में पूजा गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे गंभीर हालत में सिरोंज अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे भोपाल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से जेठ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जल्दी ही राजा को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button