‘आपरेशन सूर्य शक्ति’: नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, माओवादियों के खुफिया ठिकाने किए ध्वस्त, 4 नक्सली गिरफ्तार

कमलेश हिरा@कांकेर। नारायणपुर एवं गढ़चिरौली के सीमावर्ती क्षेत्र से लगे ग्राम उरचापाल, परैधी, पांगुर, टेकामेटा, मुसपर्से स्थानों पर कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी एवं बीएसएफ द्वारा संयुक्त अभियान ‘आपरेशन सूर्य शक्ति’, चलाया गया। जो कि 4 दिन तक चला। जिसमें कई स्थानों पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई है और सुरक्षा बलों द्वारा बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा किये गये। डम्प सामग्री को बरामद करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ियों पर नक्सलियों की (BGL) बैरल ग्रिनेड लॉचर बनाने की फैक्ट्री को ध्वस्त किया गया व फैक्ट्री में ड्रिलिंग मशीन, पंचिंग मशीन आदि सामग्री बरामद किया गया है। जप्त हथियार एवं गोला-बारुद को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों, आम नागरिकों एवं सम्पत्ति को नुकसान पहॅुचाने के लिए बड़ी मात्रा में इन हथियारों एवं गोला-बारुदों को छुपाकर रखा गया था। जिन्हें संयुक्त अभियान के दौरान जप्त किया गया है। वही 4 माओवादी को गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है।