छत्तीसगढ़

भाजपा सीधा चुनाव नहीं लड़ पा रही.. ईडी की कार्रवाई पर सीएम भूपेश बघेल का बयान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि 

महादेव सट्टा एप पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। ईडी को तो महादेव सट्टा एप के सौरभ चंद्राकर को गिरफ्तार करना चाहिए। जो कि देश के बाहर बैठा है, जिस पर सरकार ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है।  लेकिन ईडी राजनीतिक रूप से कार्रवाई छत्तीसगढ़ में कर रही है।

ईडी को शराब घोटाले का हिसाब बता देना चाहिए। कोयला घोटाले का हिसाब बता देना चाहिए। रमन सिंह को चिटफंड, पनामा पर जवाब देना चाहिए। बीते चुनाव में भी विनोद वर्मा को घेरे थे। मुझे भी गिरफ्तार किए थे। भाजपा सीधा चुनाव नहीं लड़ पा रही है। 

Related Articles

Back to top button