छत्तीसगढ़सरगुजा-अंबिकापुर

इस वजह से रायपुर से अंबिकापुर पहुंचे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

शिव शंकर साहनी@अम्बिकापुर। जिले के बाकी डैम में अपर्याप्त पानी की उपलब्धता और  वर्षा से अम्बिकापुर शहर में  एक समय पेयजल की आपूर्ति को  उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बेहद गम्भीरता से लिया है। आज एक समय पानी आपूर्ति की जानकारी मिलते ही वे रायपुर से अम्बिकापुर पहुंचे। 

उप मुख्यमंत्री ने अपने निजी निवास तपस्या में नगर निगम के जन प्रतिनिधियों, जल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों और जलसंसाधन विभाग के तकनीकी अमले की बैठक बुलाई है। उन्होंने पेयजल के यथासम्भव उपलब्धता के  लिए  बांकी बांध के अतिरिक्त वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया है। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी। इस बैठक में श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफ़ी अहमद,नगर निगम के महापौर डॉ अजय तिर्की,सभापति अजय अग्रवाल,जल विभाग के एमआईसी द्वितेन्द्र मिश्रा,शहर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा भी उपस्थित हैं।

Related Articles

Back to top button