छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पलटी ऑटो, 15 लोग घायल, 8 की हालत गंभीर

कोरबा। जिले के पाली अंतर्गत ग्राम में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।  ग्रामीण माल वाहक ऑटो पर सवार होकर एक छट्ठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उरगा के पास स्थित गांव बरीडीह जा रहे थे। घटना 9 बजे के करीब की है। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की टीम ने घायलों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इसमें 15 लोग घायल हो गए। उन्हें कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आठ लोगों को गंभीर चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को बेटी के घर छट्ठी का कार्यक्रम था।  इसमें शामिल होने के लिए नावापारा चैतमा से एक मालवाहक ऑटो पर लगभग 30 लोग सवार हुए थे। बरीडीह जा रहे थे। ढेलवाडीह के पास मेनरोड पर सड़क पर एक बड़ा गड्ढा को देखकर चालक हड़बड़ा गया। गाड़ी को गड्ढा में गिरने से बचाने के लिए अचानक दूसरी ओर मोड़ दिया। गति अधिक होने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पटल गई। घायलों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों को बेड मिलने में देरी हुई। दर्द से घायल अस्पताल की फर्श पर लेट गए। थोड़ी के लिए अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल था।

Related Articles

Back to top button