Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
क्राईम

55 साल की महिला की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में चली गोली, घर के बाहर दरवाजे पर सो रही थी महिला

रायगढ़। लैलूंगा में देर रात महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में देर रात गोली मारी गई है। पड़ोसी पर ही गोली चलाने का आरोप लग रहा है। आरोपी आदतन बदमाश बताया जा रहा है।  फिलहाल वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। धरमजयगढ़ एसडीओपी ने मामले को लेकर जानकारी दी।

मामला रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के दियागढ़ गांव का है। बुधवार की रात गांव के ही एक महिला, जिसका नाम दुर्वती है उसकी हत्या गोली मारकर कर दी गई। मृतक महिला 55 वर्ष की है और गर्मी होने के कारण अपने घर के दरवाजे पर ही सो रही थी।

पुलिस यह अंदाज लगा रही है कि संभवतः आरोपी घर में घुसने की कोशिश की हो और उस महिला के कारण नाकाम रहा हो। इसलिए उसे गोली मार दी। हालांकि अभी तक हत्या का सही कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

एसडीओपी दीपक मिश्रा का कहना है कि जल्दी ही वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button