छत्तीसगढ़क्राईमबिलासपुर

पुलिस के डर से 3 युवकों ने एनिकट में लगा दी छलांग, दो तैरकर निकले, 1 की डूबने से मौत

बिलासपुर। पुलिस को देखकर तीन युवक नदी में कूद गए। जिनमे से दो ने तैरकर जान बचा ली। लेकिन एक युवक डूब गया। तीन दिन बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव नदी से निकाला गया है। इधर घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को धौराकाेना गांव में जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे देखकर तीनों डर की वजह से एनिकट में कूद गए। कुछ देर बाद कार्तिक और वीरेंद्र तैरकर बाहर निकल गए। लेकिन समीद का पता नहीं चला। लापता युवक के परिजनों ने बलौदा और सीपत पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन कोई नहीं आया। शुक्रवार की सुबह फिर परिजन पहुंचे। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे 112 और SDRF बिलासपुर की टीम लीलगर नदी पहुंचकर युवक की तलाश में जुटी। शाम 5 बजे तक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार को उसका शव मिला है। इधर घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है

Related Articles

Back to top button