जांजगीर-चांपा में अब तक प्रदेश में सर्वाधिक गौमूत्र की खरीदी, 12 हजार 3 सौ 66 लीटर गौमूत्र खरीदी के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर

गोपाल शर्मा@जांजगीर चांपा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना का जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का नतीजा है कि जांजगीर-चांपा जिले में अब तक प्रदेश में सर्वाधिक गौमूत्र की खरीदी की गई है। कृषि विभाग की जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिला 12 हजार 3 सौ 66 लीटर गौमूत्र खरीदी के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
इसके साथ ही कलेक्टर चौधरी के निर्देशन में जिले में गौमूत्र से फसलों में कीटनियंत्रक और वृद्धि के लिए ब्रह्मास्त्र और जीवामृत उत्पाद तैयार किया जा रहा है, जिससे जिले के किसान अधिकाधिक लाभान्वित हो रहे हैं। जिले में वर्तमान में 106 किसान गौमूत्र से बने उत्पाद जीवामृत एवं ब्रह्मास्त्र का लाभ ले रहें हैं। जिससे जिले के किसानों को खर्चीले रासायनिक कीटनाशकों से मुक्ति मिल रही है और वे जैव कीटनाशकों का उपयोग कर लाभन्वित हो रहे हैं।