छत्तीसगढ़बालोद

घर वाले रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए तो चुनी मौत, कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर प्रेमी जोड़े ने पीया, जंगल में मिली दोनों की लाश

बालोद। जिले में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दे दी है।घटनास्थल पर दो डिस्पोजल, जहर की दो शीशी और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सॉफ्ट ड्रिंक में जहर मिलाकर दोनों ने डिस्पोजल में साथ बैठकर जहर पीया है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन घर वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था। फिलहाल पुलिस आगे जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का नाम राहुल टेकाम (22) बताया जा रहा है, जो मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव का रहने वाला है। मृतिका संध्या किरंगे पिता (21) कलचुवा थाना मोहला की रहने वाली थी।युवक अपनी प्रेमिका का घर रखा हुआ था। इसका विरोध करने पर युवक का अपने माता-पिता से जमकर विवाद भी हुआ था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी कर ली। शव के पास मिले मोबाइल से दोनों की पहचान हो पाई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जांच में यह बात सामने आई कि दोनों कुछ दिन पहले ही घर से निकले थे। बीते शनिवार को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

Related Articles

Back to top button