छत्तीसगढ़

Durg: नगर निगम भिलाई का बजट पेश, महापौर ने बताया सभी 70 वार्डो के विकास वाला बजट

अनिल गुप्ता@भिलाई। नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पॉल ने अपने कार्यकाल के पहला बजट नगर निगम सभागार में आज प्रस्तुत किया। यह बजट कुल अनुमानित सात सौ बाईस करोड़ रुपयों का है। जिसमे व्यय का शीर्षक पांच सौ तेईस करोड़ रुपयों का प्रावधान रखा गया है। महापौर नीरज पॉल ने इस बजट को लाभ का बजट बताया है। साथ ही सभी 70 वार्डो के विकास वाला बजट बताया है।

भिलाई नगर निगम के सभागार में वर्ष 2022-23 के बजट को प्रस्तुत करने के लिए सत्ता पक्ष के लोगो में काफी उत्साहित नजर आये। और जब महापौर नीरज पॉल ने अपना बजट अभिभाषण प्रस्तुत किया। तब सत्ता पक्ष के पार्षदों ने जोरदार स्वागत किया। महापौर ने इसे भिलाई के 70 वार्डो के समग्र विकास वाला बजट बताया है। महापौर ने सात सौ बाईस करोड़ रुपयों का अनुमानित बजट पेश किया है। वही व्यय का प्रावधान सात सौ बारह करोड़ रखा गया है। इस तरह से नव करोड़ 94 लाख रुपयों का लाभ का बजट होना बताया है। महापौर के बजट अभिभाषण के बाद निर्दलीय पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने तुरंत नगर निगम को एनजीटी द्वारा दो करोड़ 68 लाख रुपयों का अर्थदंड वसूले जाने के विषय को दाग दिया। जिसके कारण सदन के भीतर बैठे पक्ष विपक्ष के पार्षद भी बगले झांकने लगे। निर्दलीय पार्षद वशिष्ठनारायण मिश्रा का आरोप था, की राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने नगर निगम को अवैध स्लाटर हाउस संचालन करने के विरुद्ध दंडात्मक शुल्क लगाया है। जबकि नगर निगम कोष में कुल 18 करोड़ रुपये शेष है। वही नगर निगम को पहले से ही लगभग 65 करोड़ देनदारी है। और अब एनजीटी का अर्थदंड भी इसमें शामिल हो गया हैं। जिसका बजट में कही कोई जिक्र नही है

इस विषय मे कोई जानकारी नहीं

इस विषय को लेकर वही महापौर नीरज पॉल का कहना था। की उन्हें भी इस विषय मे कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन सदन में आयुक्त महोदय ने इस बात को सपष्ट किया है, की अर्थदंड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपील दायर किया गया है।

भाजपाई पार्षदों ने एक दिन सीए से लिया प्रशिक्षण

शहर के विकास को लेकर इस बजट में जो विषय रखे गये थे, उसमे प्रमुख रूप से 10 स्थानों पर वाटर एटीएम , कॉमर्शियल हब, सब्जी मार्केट का व्यवस्थापन, सफाई के लिए हेल्प लाईन, ऑक्सीजोन का निर्माण, होर्डिंग फ्री सिटी, जैसे विषय शामिल थे। इस बजट को समझने के लिए भाजपाई पार्षदों ने एक दिन सीए से प्रशिक्षण भी लिया था। लेकिन भाजपा पार्षद दया सिंग का कहना था कि सत्ता पक्ष ने बजट पर विपक्ष की भूमिका को नजरअंदाज किया है।

2022-23 का नगर निगम भिलाई का बजट पेश

कुल मिलाकर वर्ष 2022-23 का नगर निगम भिलाई का बजट सत्ता पक्ष के बहुमत और कुछ विपक्षी की सहमति से पास कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button