छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में कोरोना की भयानक रफ्तार, केस 2000 के पार, 1 मरीज की गई जान, राजधानी की हालत खराब

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 2400 नए मरीज मिले है। वहीं 56 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 1  मरीज की जान चली गई है। 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 314, राजनांदगांव से 46,  बालोद से 8, बेमेतरा से 6, कबीरधाम से 6,  रायपुर से 752, धमतरी से 17,  बलौदाबाजार से 17,  महासमुंद से 9, गरियाबंद  से 3, बिलासपुर से 326,  रायगढ़ से 247, कोरबा से 122,  जांजगीर-चांपा से 126,  मुंगेली से 16,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 18,  सरगुजा से 55,  कोरिया से 54, सूरजपुर से 27,  बलरामपुर से 22, जशपुर से 144, बस्तर  से 18, कोंडागांव से 3,  दंतेवाड़ा से 3, सुकमा से 13,  कांकेर से 17,  नारायणपुर से 1 और बीजापुर से 10 नए मरीज शामिल है

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 14  हजार 528  हो गई है , जिसमें से 6905   एक्टिव मामला है।  वहीं  9 लाख 94 हजार 017 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13606  मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button