Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

Dengue से महिला पुलिसकर्मी की मौत, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

जबलपुर। डेंगू (Dengue) का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अस्पतालों के चौखट पर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। इधर एमपी के जबलपुर में 53 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। महिला पुलिसकर्मी जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। आज रविवार को डेंगू की वजह से उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस आरक्षक ऊषा तिवारी की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान डेंगू (Dengue) से मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि तिवारी शुक्रवार को डेंगू (Dengue)  से पीड़ित पाई गई थीं और उनके रक्त में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान- जेलें अब अपराधियों के मौज मस्ती का अड्डा नहीं रहीं

खांडेल ने बताया कि इस महिला पुलिसकर्मी को उनके पति की मौत के बाद वर्ष 2009 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

Related Articles

Back to top button