Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
राजनांदगांव

Rajnandgaon: हॉकी प्रेमियों ने मनाया जश्न, ओलंपिक में मेडल जीतने पर फोड़े पटाखे, और फहराया राष्ट्रीय ध्वज

ललित सिंह ठाकुर@राजनांदगांव। (Rajnandgaon) भारतीय हाकी टीम ने टोक्यो ओलपिंक में इतिहास रचा है। लगभग 40 साल बाद ओलपिंक में कास्य पदक जीता है। इस जीत पर राजनांदगांव जिले के हॉकी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया, पटाखे फोडे़, मिठाई बांटे और राष्ट्रीय ध्वज लहराया है ।

हॉकी की नर्सरी में कास्य पदक जीतने पर मनाया जश्न

(Rajnandgaon) हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव जिले में हॉकी खिलाड़ियों और हॉकी खेल प्रेमी दर्शकों ने टोक्यो ओलपिंक में भारतीय हाकी टीम के कास्य पदक जीतने पर जश्न मनाया है। भारतीय हाकी टीम ने आज टोक्यो ओपलिंक में इतिहास रचते हुए कास्य पदक जीता है। टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम ने 5- के मुकाबले 4 गोल से जर्मनी को शिकस्त दी है।  हांलाकि पहले क्वाटर में भारतीय टीम 3-1 गोल से पिछड़ गई थी, लेकिन दूसरे क्वाटर में अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कोर 3-3 की बराबरी की। इसी तरह शानदार अपने खेल का प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे क्वाटर में 5-4 की बढ़त बना ली और मैच में अंतिम में 5 के मुकाबले 4 गोल से जर्मनी को परास्त की है। (Rajnandgaon) भारतीय टीम की इस जीत पर राजनांदगांव हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमी जनता ने जश्न मनाया है। इस मौके पर हॉकी प्रेमियों ने शहर के मानव मंदिर चौक और गुरुनानक चौक में जमकर फटाखे फोडे़ और मिठाई बांट कर एक दूसरे का मुह मीठा कराया है। इस जीत के खुशी पर खिलाडि़यो ने तिरंगा लहराया और भारत माता की जय के नारे लगाये। इस मौके पर राष्ट्रीय  हॉकी खिलाडी मृणाल चौबे सहित पूर्व राष्ट्रीय खिलाडी़ मनीष गौतम,  पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी़ एवां राष्ट्रीय रेफरी कुमार स्वामी ने इस जीत को भारत का गौरव बताया है ।

Chhattisgarh: छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, ओपन स्कूल हाई स्कूल मुख्य परीक्षा परिणाम 6 अगस्त को, इस लिंक पर जाकर कर सकते हैं चेक

अजय झा ने इस जीत पर जाहिर की खुशी

इसी तरह हाकी खेल प्रेमी अजय झा ने इस जीत पर खुशी जाहिर,करते हुए कहा कि टोक्यो ओलपिंक में भारतीय हॉकी टीम में खेल रहे खिलाड़ियों को राजनांदगांव के हॉकी स्टेडियम में खेलते हुए देखा है, जिनमे मनप्रीत सिह, मनदीप सिह, वीरेन्द्र लकरा शामिल है। उन्होंने कहा कि आज हॉकी टीम की जीत की खुशी इतनी है कि उसे बयान करने शब्द नहीं मिल रहे हैं।

राजनांदगांव जिले ने हासिल की कई उपलब्धि

राजनांदगांव जिले ने हॉकी के क्षेत्र मे कई उपलब्धि हासिल की है । जिनमें रेणुका यादव ने भारतीय हॉकी टीम से ओलंपिक में खेला है। इसी तरह यहां के पूर्व ओलपियन हॉकी खिलाडी़ एयर मेन बेस्टीयन ने ओलपिक खेल मे अपना जौहर दिखाया है। यही वजह है कि  राजनांदगांव में भारतीय हॉकी टीम के जश्न की खुशी जोर शोर से मनाई जा रही है।

Related Articles

Back to top button