Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
जांजगीर-चांपा

Lockdown: एक और जिला हुआ लॉक, 10 दिन तक सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान, शराब दुकानें भी रहेंगी बंद

जांजगीर चांपा। (Lockdown)जिले में लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है। 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पूरे जिले में लॉकडाउन लागू रहेगा। जांजगीर कलेक्टर यशवंत कुमार ने आदेश जारी किया है।

दूध पार्लर व दूध वितरण के लिए सुबह 6:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक व शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक की छूट है।  इस दौरान जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।

लॉकडाउन अवधि में साप्ताहिक हाट बाजार लगाने की भी अनुमति नहीं है। विवाह और मृत्यु संबंधी कार्यक्रमों में अधिकतम 20 लोगों को ही शामिल होने की  अनुमति मिलेगी। लॉकडाउन अवधि में जिले की समस्त सीमाएं सील रहेंगी।

Related Articles

Back to top button