बीजापुर

Bijapur: सुरक्षाबलों को मिली सफलता, दो अलग-अलग क्षेत्रों से 7 नक्सली गिरफ्तार, माओवादियों पर के खिलाफ कई मामले दर्ज

बीजापुर। (Bijapur) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के गंगालूर और बासागुडा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Bijapur) पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था और दल जब गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का गांव में था तब घेराबंदी कर मिलिशिया सदस्य मोटू ताती (32) और पाकलू ताती (36) को गिरफ्तार कर लिया है।(Bijapur)  उन्होंने बताया कि दोनों नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर गोलीबारी करने करने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीआरजी के दल को मंगलवार को गंगालूर थाना क्षेत्र में ही गस्त में रवाना किया गया था। गस्त के दौरान सुरक्षा बलों ने आज पालनार गांव से दो नक्सली विष्णु ताती (28) और बारसा मंगू (29) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अपहरण, हत्या का प्रयास और पुलिस दल पर हमला समेत कई मामले दर्ज हैं। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली विष्णु ताती के सर पर 10 हजार रूपए का इनाम है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने सोमवार को बासागुड़ा थाना क्षेत्र से तीन नक्सलियों सोढ़ी सिंगा (21) सुरेश बारसा (27) और पोटम बुधराम (27) को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर गोलीबारी करने का आरोप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button