Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
राजनांदगांव

Rajnandgaon: 13 फरवरी से 2 दिवसीय पुष्प महोत्सव, विभिन्न पुष्पों की सजावट के साथ साथ घरों एव संस्थानो मे लगेंगे पुष्पो का प्रदर्शन

राजनांदगांव। (Rajnandgaon) शहर स्थित  आनंद वाटिका में `गढ़बो नवा राजनांदगांव` की तर्ज पर प्रकृति की ओर सुघ्घर हरियर राजनांदगांव थीम पर दो दिवसीय पुष्प महोत्सव का आयोजन 13 फरवरी से किया जा रहा है । दो दिवसीय पुष्प महोत्सव मे,विभिन्न पुष्पो की प्रदर्शनी लगाई  जायेगी ।(Rajnandgaon) इसी तरह पुष्पो की रंगोली भी सजाई जायेगी।पुष्प महोत्सव के संबंध में आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने नगर निगम द्वारा पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

(Rajnandgaon) इस साल भी स्थानीय नर्सरी नंदग्राम के सहयोग से गढबो नवा राजनांदगांव की सोच को मूर्त रूप देते हुए प्रकृति की ओर सुघ्घर हरिहर राजनांदगांव थीम पर दो दिवसीय पुष्प महोत्सव का आयोजन आनंद वाटिका मे  किया जा रहा है ।

महोत्सव में विभिन्ना पुष्पों की सजावट के साथ घरों व संस्थानों के  गमले में लगाए विभिन्न प्रकार के पुष्प व पेड-पौधों का प्रदर्शन किया जाएगा। नगर निगम  के कमिश्नर चन्द्रंकात कौशिक ने,बताया कि पुष्प महोत्सव के दौरान चित्रकला, नृत्य और गायन प्रतियोगिता के अलावा फूलों की रंगोली, सजावट, सब्जी-फलों की सजावट, बागवानी प्रदर्शनी आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद स्मृति चिन्ह भेट किया जाएगा। 

Related Articles

Back to top button