Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Chhattisgarhसरगुजा-अंबिकापुर

Video: यहां भी दिखा कृषि कानून का विरोध, जब ट्रैक्टर में सवार होकर किसानों के बीच पहुंचे कार्यकर्ता

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। (Video) छत्तीसगढ़ सेवा दल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने किसान संघर्ष यात्रा निकाल कर कृषि कानून का विरोध किया है। (Video)इस दौरान सेवा दल के कार्यकर्ता ट्रैक्टर में सवार होकर किसानों के बीच पहुंचे और कृषि कानून के विरोध में प्रचार किया।

Gariyaband: 121 बोरी धान जब्त, अमलिपदर में फिर बड़ी कार्रवाई, 121 बोरी धान के साथ ट्रैक्टर जब्त, नहीं थम रहा धान का अवैध परिवहन

(Video)अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में अम्बिकापुर से शहर से लगे दरिमा क्षेत्र सहित जिले में किसान संघर्ष यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। किसान संघर्ष यात्रा में केन्द्र सरकार के द्वारा पारित किसान विधेयक बिल को काला कानून बताते हुए जमकर विरोध किया।

Illegal smuggling: पशुओं को ले जा रही मालवाहक पलटी, 23 मवेशियों ने तोड़ा दम, आरोपी चालक फरार

इधर ट्रैक्टर में सवार होकर कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के किसानों व आम नागरिकों के बीच कृषि कानून के विरोध में प्रचार प्रसार किया।

सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान संघर्ष यात्रा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव भवन से प्रारंभ होकर सरगुजा पहुंची है। प्रदेश के सभी जिलों में  कृषि बिल का विरोध कर किसानों  को किसान संघर्ष यात्रा के जरिये काले कानून से अवगत कराया जायेगा।

किसानों के सम्मान व न्याय के लिए सेवा दल कांग्रेस जमीनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून वापस नही ले लेती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों के साथ ट्रैक्टर से दिल्ली कुच करने की तैयारियां भी कांग्रेस सेवा दल के द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button