Chhattisgarh: जय प्रकाश पांडेय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, आज प्रदेश और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

रायपुर। (Chhattisgarh) जय प्रकाश पांडेय करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए. आज करणी सेना छत्तीसगढ के प्रदेश और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।
(Chhattisgarh) यह बैठक पंकज सिंह अमेठी,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री करणी सेना व सुरजीत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष फिल्म युनियन करणी सेना एवं छत्तीसगढ के प्रदेश संरक्षक सच्चिदानंद उपासने की अगुवाई में ली गई।
(Chhattisgarh) इस बैठक में जयप्रकाश पांडेय को छत्तीसगढ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को करणी सेना को छत्तीसगढ में एक मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करने का विश्वास दिलाया।
इस बैठक में संगठन संबंधित विशेष चर्चा हुई ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज सिंह अमेठी ने पदाधिकारियों को संगठन विस्तार करने के तरीके बताये व आने वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित किया।
सुरजीत सिंह जी ने कहा फिल्मी दुनिया में छत्तीसगढ के स्थानीय कलाकारों को आगे लाने के लिए करणी सेना फिल्म युनियन कार्यरत है एवं लवजिहाद जैसे मुद्दे को बढावा देने वाली फिल्मों का निर्माण अब करणी सेना नहीं होने दी जायेगी ।
प्रदेश संरक्षक सच्चिदानंद उपासने जी ने कहा कि करणी सेना देश के हर राज्य में लवजिहाद पर कानून लाने की मांग कर रही है। करणी सेना छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी छत्तीसगढ प्रदेश में लवजिहाद पर कानून लाने के लिए मांग करती है।
प्रदेश संगठन महामंत्री शक्ति सिंह ठाकुर ने कहा कि करणी सेना का छत्तीसगढ में तेजी से विस्तार हो रहा है।करणी सेना का 20 जिलों में मजबूत संगठन तैयार हो गया है और हम अब देशहित की किसी भी लड़ाई के लिए प्रदेश मे मजबूत हो गये हैं।
इस बैठक में प्रदेश कार्यकारणी ने सर्वसम्मति से लवजिहाद के खिलाफ कानून निर्माण के लिए सरकार से मांग करने का प्रस्ताव पास किया।बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री शक्ति सिंह ठाकुर ,प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर सिंघई, प्रदेश कोषाध्यक्ष शंकर चंदनानी,प्रदेश प्रवक्ता अक्षय शाहु,दुर्ग महिला अध्यक्ष नीतू मंडल, रायपुर जिलाध्यक्ष युवा शक्ति सचिन सिंह आदि प्रमुख रूप से सम्मलित हुये।