रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने 27 अगस्त 2025 को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। इसके पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 26 अगस्त 2025 को चयन सूची 2024 को मंजूरी दी थी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर में सात रिक्त पदों पर नियुक्त किया गया है।
यह पदोन्नति राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। लंबे समय से प्रतीक्षित इस प्रक्रिया के बाद अब राज्य को IPS अधिकारियों की संख्या में मजबूती मिलेगी। चयन प्रक्रिया में वरिष्ठता, सेवा अभिलेख और प्रदर्शन को मुख्य आधार माना गया। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद राज्य पुलिस मुख्यालय ने भी इसे ऐतिहासिक अवसर बताया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन अधिकारियों की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ पुलिस को प्रशासनिक और संचालनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में यह कदम सहायक होगा। अधिकारियों और उनके परिवारों में इस पदोन्नति को लेकर खुशी का माहौल है।
आईपीएस में प्रमोटेड होने वाले अधिकारी