देश - विदेश

चेन्नई से पुणे आ रही भारत गौरव यात्रा ट्रेन में खाना खाते ही 40 यात्रियों को हुई फूड पॉइजनिंग, सभी अस्पताल में भर्ती

चेन्नई। चेन्नई से पुणे आने वाली भारत गौरव यात्रा ट्रेन में रेलवे द्वारा दिए गए खाने की वजह से इन 40 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला। दरअसल, चेन्नई से पुणे आने वाली ट्रेन भारत गौरव यात्रा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों ने खाना खाने के बाद से ही असहज महसूस किया। बताया जा रहा है कि कई यात्रियों ने खाना खाने के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत की। धीरे-धीरे कई यात्रियों ने एक जैसी शिकायत की। इसके बाद महौल बिगड़ गया। लोगों ने आरोप लगाया कि खराब भोजन के चलते उनकी तबियत बिगड़ी।

यात्रियों की तबीयत खराब होने की शिकायत मिलते ही रेलवे प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। रेलवे की ओर से तुरंत सभी 40 यात्रियों की प्राथमिक जांच पुणे रेलवे स्टेशन पर कराई गई। उसके बाद उन्हें पुणे के सुसून अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पूरे मामले को लेकर रेलवे की तरफ से अू तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button