छत्तीसगढ़जिले

करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों ने तोड़ा दम, 2 घायल, मिक्सर मशीन हटाते वक्त 11 केवी लाइन से हुआ टच

सक्ती।  करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि, 2 मजदूर घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CC रोड निर्माण में लगे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन 11 केवी लाइन से टच हो गई और सभी मजदूर झुलस गए। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक हादसे में राजकुमार सेवक(28), प्रेमलाल महिलांगे (20) और अजय सिदार (22) की मौत हुई है। जबकि परउ साहू(62) और नंदलाल सिदार(27) घायल हुए हैं। इन दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। रोज की तरह यहां शनिवार को भी मजदूर काम करने आए थे। शाम के वक्त मिक्सर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। तभी रोड पार करने के दौरान मशीन तार से टकरा गई। जिसके चलते जितने मजदूरों ने मशीन को पकड़ा था। वो सभी झुलस गए। इसके बाद आस-पास के मजदूरों की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही 3 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य मजदूरों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button