ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

CM साय की पहल से 29 साल के शशिकांत को मिला इलाज का सहारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के जरिए शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने शशिकांत से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना और इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से कार्रवाई की। शशिकांत को 9 सितंबर की शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर में भर्ती कराया गया। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने शशिकांत के इलाज के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि भी स्वीकृत की है।

2016 के हादसे के बाद बिगड़ी हालत

शशिकांत वर्ष 2016 में सड़क हादसे का शिकार हुए थे। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। हादसे के बाद सर्वाइकल की समस्या के कारण उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता प्रभावित हो गई। इसके बाद उन्होंने कई अस्पतालों में लंबे समय तक उपचार कराया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका।

फोन पर बात कर बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री से बातचीत और तत्काल उपचार की व्यवस्था होने के बाद शशिकांत ने उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं फोन कर हालचाल पूछना और एम्स में इलाज के साथ 4 लाख रुपए की सहायता देना उनके और परिवार के लिए बड़ा संबल है।

Related Articles

Back to top button