Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
क्राईम

Surajpur: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और उसकी पत्नी की हत्या कर विश्रामपुर में छिपे थे आरोपी, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

अंकित सोनी@सूरजपुर। (Surajpur) झारखंड में आठ माह पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक नेता और उसकी पत्नी के हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने विश्रामपुर से गिरफ्तार किया है। जहां दोनो आरोपियों को पुलिस झारखंड लेकर रवाना हो गए है।

(Surajpur) दरअसल 10 अक्टूबर 2020 को झारखंड के धनबाद जिले के गौरखुटि गांव में झामुमो नेता शंकर रवानी और उसकी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर और गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। (Surajpur) घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अभिजीत औक अमर रवानी सूरजपुर जिले के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के पास एक किराए के मकान में पिछले दो माह से रह रहे थे। जहां झारखंड की सुदामडीह पुलिस बुधवार को विश्रामपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। जिसके बाद विश्रामपुर और झारखंड पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और सूरजपुर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर झारखंड के लिए रवाना हो गयी।

गौरतलब है कि झारखंड के धनबाद जिले के गौरखुटि गांव में झामुमो नेता और उसकी पत्नी की हत्या में लगभग दस आरोपी शामिल थे। जिनमे से चार फरार आरोपियों में दो आरोपी पिछले दो माह से विश्रामपुर में आकर छुपे हुए थे। फिलहाल दोनो की गिरफ्तारी हो गयी है।

Related Articles

Back to top button