छत्तीसगढ़ में 12 नए डिप्टी कलेक्टरों को मिली पदस्थापना: पदोन्नति के बाद सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 12 तहसीलदारों को पदोन्नत कर डिप्टी कलेक्टर बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान में डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति देते हुए नई पदस्थापना भी प्रदान की गई है।
सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पदोन्नत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नवीन पदस्थापन स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह पदोन्नति विभागीय प्रक्रिया और प्रशासनिक आवश्यकताओं के आधार पर की गई है।
पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारी अब डिप्टी कलेक्टर के रूप में राजस्व, कानून-व्यवस्था, निर्वाचन, आपदा प्रबंधन तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। राज्य सरकार का मानना है कि अनुभवी तहसीलदारों को उच्च जिम्मेदारी दिए जाने से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
प्रशासनिक हलकों में इस पदोन्नति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को इससे बड़ी राहत मिली है। वहीं, नई पदस्थापना के बाद संबंधित जिलों और कार्यालयों में प्रशासनिक कार्यों के पुनर्गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सरकार द्वारा जारी इस आदेश के बाद सभी 12 अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़े आदेश की कॉपी






