छत्तीसगढ़

Corona के 2163 नए मरीज, 32 संक्रमितों ने तोड़ा दम, 13000 के पार पहुंचा मृतकों की संख्या

 रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना (Corona) के 2163 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 5651 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 32 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।

प्रदेश में आज जो कोरोना के  नए मरीज मिले है , उसमें  रायगढ़ से  160, रायपुर से  136, बलौदाबाजार से  101, जांजगीर-चांपा से  119, सूरजपुर से  185, सरगुजा से  147, कोरबा से  59, मुंगेली से  27, बलरामपुर से  103, बिलासपुर से  58, जशपुर से  182, कोरिया से  69, महासमुंद से  92, कांकेर से  26, दुर्ग से  31, बस्तर से 83, राजनांदगांव से 40, गरियाबंद से  28, बालोद से 80, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से  56, कबीरधाम से  31, धमतरी से  90, बेमेतरा से  22, कोंडागांव से  54, दंतेवाड़ा से  54, सुकमा से  49, बीजापुर से 64, नारायणपुर से  16 नए  मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना  संक्रमितों की संख्या 9 लाख 71 हजार 463 हो गई है। जिसमें से 35 हजार 741 एक्टिव मामला है। वहीं 9 लाख 22 हजार 674 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13048 मरीजों की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button