छत्तीसगढ़रायगढ़

CG में यूट्यूबर का घर की छत पर फंदे से लटका मिला शव, 2 दिन पहले बनाई थी क्रिसमस रील घर

रायगढ़। जिले में एक यूट्यूबर ने खुदकुशी कर ली है। दो दिन पहले उसने क्रिसमस पर भी एक रील बनाया। जिसे काफी पसंद किया गया था। बताया गया की लीना इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव रहती थी। वहां उसके 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वह काफी रील्स बनाया करती थी। पोस्ट भी डालती थी। पुलिस ने लीना का फोन जब्त कर लिया है। पुलिस इस केस में हर एंगल से जांच कर रही है।

जानकरी के मुताबिक लीना(21) बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा थी।  सोमवार को रोज की तरह वह घर पर ही थी। उस वक्त उसकी मां बाजार करने गई थी। कहा जा रहा है कि बाजार से जब वह लौटीं तब लीना अपने कमरे में नहीं थी। इस पर उसकी मां ने घर में काफी आवाज लगाया, पर उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।लीना को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला।  उन्होंने किसी तरह से दरवाजे को ब्रश के सहारे खोला। फिर वह छत में गई, लेकिन वहां उसे जो देखा। वो देखकर वह हैरान रह गई। वहां लीना की लाश पाइप में चुनरी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने लीना का फोन जब्त कर लिया है। पुलिस इस केस में हर एंगल से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button