देश - विदेश

Weather Alert: इन राज्यों में बरसेंगे बादल और गिरेंगे ओले, भयानक बारिश का अलर्ट….बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। (Weather Alert) पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। फरवरी में ठंड कहर बरपा रही है। उत्तर से लेकर मध्य भारत तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इधर पूरे हिमालयी क्षेत्रों में भयानक बर्फबारी जारी है। (Weather Alert) अब मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

(Weather Alert) हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में अगले 24 घंटे में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Chhattisgarh: कर्नाटक में फंसे बंधुआ मजदूरों की हुई सकुशल वापसी: प्रशासन और पुलिस विभाग की बड़ी सफलता,पढ़िए

मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को गरज के साथ बिजली चमक सकती है और ओले गिर सकते हैं। उत्तरी राजस्थान के ऊपर और आसपास के इलाकों में हवाओं का प्रभाव है, इसके कारण उत्तरी मध्य प्रदेश में नमी रहेगी।

शिमला में येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ दिन ऐसे ही मौसम खराब रह सकता है।

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न मंडलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button