StateNewsदेश - विदेश

सिल्वरस्टोन रेस में विजय-तृषा की मौजूदगी ने खींचा ध्यान

दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय शनिवार को ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में आयोजित मिशेलिन ले मैन्स कप रेस में पहुंचे। उन्होंने रेस की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत कराई। इस रेस में साउथ स्टार अजित कुमार ने भी हिस्सा लिया और 38वां स्थान हासिल किया। हालांकि रेसिंग इवेंट के दौरान विजय के साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा।

सोशल मीडिया पर रेस से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें विजय कभी तृषा के साथ रेस का आनंद लेते नजर आ रहे हैं तो कभी अजित कुमार से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में विजय रेस को हरी झंडी दिखाते नजर आते हैं। तृषा की मौजूदगी के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लंबे समय से अफेयर की चर्चाएं

विजय और तृषा लंबे समय से कथित अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे हैं। इसी बीच विजय की पत्नी संगीता ने फरवरी 2023 में तलाक की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिका में संगीता ने पति के एक अभिनेत्री के साथ कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने अभिनेत्री का नाम नहीं लिया था।

संगीता ने मानसिक प्रताड़ना और उपेक्षा का भी आरोप लगाया था। उनका कहना था कि विजय भावनात्मक रूप से उनसे दूर हो गए थे और दोनों एक ही घर में अलग-अलग रह रहे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने तलाक की याचिका वापस ले ली।

चुनाव के दौरान भी साथ नजर आए थे

तमिलनाडु चुनाव के दौरान विजय और तृषा की नजदीकियां चर्चा में रही थीं। विजय की चुनावी जीत के बाद तृषा के नीलांकरई स्थित घर पहुंचने की खबरों ने भी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

10 मई को तृषा विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं। 15 अगस्त को भी वह विजय के परिवार के साथ एक कार्यक्रम में नजर आई थीं। अब सिल्वरस्टोन रेस में दोनों की साथ मौजूदगी ने पुराने रिश्ते की चर्चाओं को फिर हवा दे दी है। हालांकि, विजय और तृषा ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

Back to top button