महासमुंद

Video: जब महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे मंच तक…देखिए

परमेश्वर राजपूत@गरियाबंद। (Video) एक बार फिर  सोन नदी पोरेल बांध की मांग उठी है। किसानों ने बांध की मांग को लेकर ग्राम पिपरछेड़ी में कृषक संम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू किसानों के बीच ट्रैक्टर से चढ़कर मंच तक पहुंचे।

(Video) यहां के किसानों का कहना है 30 से 35 सालों से हमारे द्वारा इस बांध निर्माण की मांग की गई है। गरियाबंद, छुरा फिंगेश्वर तीनों ब्लॉक के लगभग 35 हजार एकड़ जमीन की सिंचाई हो सकती है। पूर्व में कई नेताओं के द्वारा इस भूमि का पूजन किया गया। (Video) माधव सिंह ध्रुव के मंत्री रहते पहले भूमि पूजन हुआ। संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी के कार्यकाल में 20 करोड़ का बजट भी स्वीकृत हुआ था। 2015 से 17 तक वृहद रूप में सर्वेक्षण कार्य भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा किया जा चुका है। 20 करोड़ खर्च करने का इंस्टीमेट भी जारी हुआ था एवं तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति बाकी होना बताया गया।

Dhamtari: 8 पुलिस कर्मचारियों का कटा चालान, यातायात पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 73 लोगों से वसूले गए 35 हजार से अधिक रुपए

सिकासेर बांध के पानी को बिना नहर निर्माण के ही परी नदी में पानी गिरा कर 70 किलोमीटर दूर कूकदा जलाशय का निर्माण किया गया। इसके पानी को दो भाग यानी कि कुरूद व राजिम क्षेत्र में ले जाया जाता है। जहां  सैंतीस हजार हेक्टेयर जमीन के फसलों को पानी दी जाती है। जबकि बिंद्रानवागढ़ जहां सिकासेर जलाशय पैरी नदी में स्थित है वह सुरक्षित आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जो कि आज भी वंचित है।

यहां के किसानों का कहना है कि यह सिंचाई की सुविधा यहां के लोगों को आज से 40 साल पहले ही मिल जाना था। लेकिन हमारे सिरहाने में स्थित सिकासेर बांध है और दूरस्थ अंचलों में पानी देकर हमें पानी नहीं मिल पाना  हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है।

Related Articles

Back to top button