छत्तीसगढ़दुर्ग

पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर रोपा धान

अनिल गुप्ता@दुर्ग जिले में सड़कों की बदतर हालत को लेकर बीजेपी पार्षद सड़क पर उतर आए। रिसाली नगर निगम के अफसरों को दुर्दशा दिखाने के लिए पार्षदों ने अनोखा प्रदर्शन किया। स्थानीय विधायक और गृहमंत्री ताम्र ध्वज साहू का मुखौटा लगाकर पार्षदों ने सड़क पर ही धान का रोपा लगाया। आरोप लगाया कि जिस वार्ड में भाजपा के पार्षद हैं, वहां कोई विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

दरअसल, सारा मामला वार्ड-17 के शिवपारा स्टेशन मरोदा का है। आरोप है कि यहां वार्ड के अंदर सड़कों की जगह कीचड़ दिखाई दे रहा है। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोग घुटने तक कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। इसे लेकर कई बार निगम प्रशासन से सड़क बनाने या डस्ट डलवाने की बात कही, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्षद विधि यादव का कहना है कि वह भाजपा पार्षद हैं। इसके चलते उनके वार्ड में अब तक एक रुपए का भी विकास कार्य नहीं हुआ है। इसलिए निगम के सभी भाजपा पार्षदों ने मिलकर निगम सरकार की आंख खोलने के लिए आनोखा प्रदर्शन किया। सभी ने अपने चेहरे पर रिसाली क्षेत्र के विधायक व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का मुखौटा लगाया। हाथों में धान का पौधा लेकर वार्ड की कीचड़ वाली सड़कों में धान का रोपा लगाया। वार्ड 17 में 2.24 करोड़ के विकास कार्य कराने का ढिंढोरा पीट रहे थे। जबकि वर्तमान में यहां कहीं भी विकास कार्य दिखाई ही नहीं दे रहा है। चारो तरफ गंदगी पसरी हुई है। नाली निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़कों में पानी भरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button