Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कबीर धाम(कवर्धा)जिले

Kabirdham जेल में बंद विचाराधीन कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती, मचा हड़कंप

संजू गुप्ता@कवर्धा। विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गांजा तस्करी के आरोप में 4 मार्च 2022 से जेल में बंद था। आरोपी दुखी राम दिगल ओड़िशा का रहने वाला है। जिसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। जिला अस्पताल में पेट दर्द के चलते भर्ती था। सुबह 4 बजे के करीब की घटना है।

वही जिले के एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि आरोपी दुखीराम सुदर्शन एनडीपीएस के आरोप में 4 मार्च 2022 से जेल में बंद था। शनिवार तबीयत बिगड़ने के कारण जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था जो की सुबह साढ़े 4 बजे जेलपहरी को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। शहर के सभी सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस तैनात है और सभी आने जाने वाले गाड़ियों की तलाश की जा रही। उम्मीद है बहुत जल्द फरार कैदी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Related Articles

Back to top button